E-Shram Card Yojana 2025 :
भारत सरकार ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों और श्रमिकों के लिए इ – श्रम कार्ड़ योजना की शरुआत की है | इस योजना के तहत मजदूरों को एक ई – श्रम कार्ड जारी किया जाता है, जिससे उन्हें कई सरकारी योजनाओ का लाभ आसानी से मिल सके
ई श्रम कार्ड योजना को हमारी सरकार ने 2021 में शरू किया गया था और इस योजना का संचालन श्रम में काम करने वाले मजदूरों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करना था | इस प्रकार के योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा पात्रता रखने वाले श्रमिकों को इ श्रम कार्ड प्रदान किया जाता है | जिन मजदूरों के पास यह श्रम कार्ड होता है इन्हे सरकार की तरफ से हर महीने तीन हजार रुपये का भत्ता और इसके अलावा दूसरी सरकारी योजनाओ को फायदा मिलता है |
E-Shram Card बता दे की श्रम और रोजगार मंत्रालय ने असंगठित श्रमिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने के लिए इश्रम पोर्टल विकसित किया है, जिसे आधार के साथ जोड़ा जाता है. है प्रवासी श्रमिकों, निर्माण श्रमिकों, गिग और प्लेटफार्म श्रमिकों आदि सहित असंगठित श्रमिकों का पहला राष्ट्रीय डेटाबेस है |
E-Shram Card Yojana 2025 के लाभ :
- श्रमिकों को 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ
- सरकारी योजनाओ का सीधा लाभ
- पेंशन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओ से जुड़ाव
- भविष्य में स्किल अपग्रडेशन और रोजगार के अवसर
- राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओ में प्राथमिकता
E-Shram Card Yojana 2025 कौन कर सकता है आवेदन ?
- असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर
- रिक्शा चालक, घरेलू कामगार, दिहाड़ी मजदुर
- निर्माण कार्य में लगे श्रमिक
- रेहड़ी – पटरी वाले और स्ट्रीट वेंडर
- कृषि एवं गैर – कृषि क्षेत्र के मजदुर
E-Shram Card Yojana 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज :
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- शिक्षा की जानकारी
- काम का विवरण
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
E-Shram Card Yojana 2025 के लिए आवेदन कैसे करे ?
- ई श्रम कार्ड बनवाने हेतु सर्वप्रथम आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है |
- यहाँ आपके सामने होम पेज पर सेल्फ रजिस्ट्रेशन वाला एक ऑप्शन आएगा आपको इसके ऊपर क्लीक करना है |
- आगे फिर आपको रजिस्टर ऑन ई श्रम के बटन को दबाना है और नए पेज पर अपना आधार से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर दर्ज करके कैप्चा कॉड भरना है |
- फिर आपको आपने मोबाइल पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसे आपको दर्ज करना है और आधार सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा कर लेना है |
- आधार वेरिफिकेशन के बाद फिर आपको आवेदन फॉर्म में अपनी सारी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक विवरण और सभी पूछी गई बातो को भरना है |
- फॉर्म भरने के बाद फिर आपको सभी अहम दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना है |
- इसके बाद आपको अपना ई श्रम आवेदन फॉर्म सबमिट कर देना है और अब आप अपना श्रमिक कार्ड डाउनलोड कर सकते है |
ई श्रम योजना 2025 भारत की एक बड़ी पहल है, जिससे असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सुरक्षा कवच और वित्तीय लाभ मिलता है | अगर आप किसी भी तरह का मजदूरी या दिहाड़ी काम करते है , तो तुरंत ई श्रम कार्ड बनवाये और इस योजना का लाभ उठाये |