Atal Pension Yojana 2025 :
अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) भारत सरकार की एक सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसे असंगठित क्षेत्र के कामगारों को वृद्धावस्था में पेंशन सुरक्षा देने के लिए शरू किया गया था | इस योजना के तहत ₹1000 से ₹5000 प्रति माह तक की पेंशन दी जाती है |
अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) की शुरुआत हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 जून 2015 की थी | इस योजना के तहत लाभार्थी को 60 वर्ष की आयु होने के बाद 1000 रूपये से लेकर 5000 रूपये तक की पेंशन प्रतिमाह दी जाएगी |
अटल पेंशन योजना 2021 में न केवल आप कम राशि जमा करवाकर हर माह ज्यादा पेंशन के हक़दार हो सकते है, बल्कि असामयिक मृत्यु की दशा में अपने परिवार को भी इसका फायदा दिलवा सकते है |
Atal Pension Yojana 2025 में नया क्या है ?
- मोबाइल ऐप से APY अकाउंट मैनेजमेंट की सुविधा
- ऑनलाइन KYC से खाते में तेजी से अपडेट
- नॉमिनी अपडेट और स्टेटमेंट डाउनलोड अब मोबाइल पर
Atal Pension Yojana 2025 Eligibility :
- भारत का नागरिक होना चाहिए |
- आयु 18 से 40 वर्ष के बिच में होनी चाहिए |
- बैंक या पोस्ट ऑफिस में बचत खाता होना चाहिए |
- अगर आप income tax भरते है, तो 2022 से आप इस योजना के लिए पात्र नहीं है |
Atal Pension Yojana का लाभ लेने से पहले आपको एक जरुरी बात जान लेनी चाहिए | इसके लिए आप जितना जल्दी रजिस्ट्रेशन कराएंगे, उतना काम प्रीमियम आपको देना पड़ेगा | यदि आप 18 की जगह 35 वर्ष की आयु में योजना शुरू करेंगे तो आपको ज्यादा प्रीमियम का भुगतान करना पड़ेगा | इसलिए आप 20 से 25 वर्ष की आयु में ही अटल पेंशन योजना के लिए आवेदन करे ये आपके लिए फायदेमंद रहेगा |
पेंशन राशि और योगदान तालिका :
उम्र | ₹1000 पेंशन | ₹2000 पेंशन | ₹5000 पेंशन |
18 वर्ष | ₹42 | ₹84 | ₹210 |
25 वर्ष | ₹76 | ₹151 | ₹376 |
35 वर्ष | ₹181 | ₹362 | ₹902 |
40 वर्ष | ₹291 | ₹582 | ₹1454 |
तह राशि प्रति माह है और 60 वर्ष तक जमा करनी होती है |
Atal Pension Yojana 2025 कैसे करे आवेदन ?
- Offline Method :
- नजदीकी बैंक और पोस्ट ऑफिस जाए
- Atal Pension Yojana फॉर्म भरे
- आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, नॉमिनी डिटेल्स दे
- ऑटो डेबिट की अनुमति दे
- Online Mehod :
- अपने बैंक का Netbanking लॉगिन करे
- ‘Social Security Schemes’ या ‘Atal Pension Yojana’ चुने
- डिटेल्स भरे और Submit करे
Atal Pension Yojana 2025 के फायदे :
- सरकार द्वारा सुनिश्चित न्यूनतम पेंशन मिलेगी
- धारा 80CCD के तहत टेक्स लाभ होगा
- सरल ऑटो डेबिट सुविधा मिलेगी
- परिवार को सुरक्षा की सुविधा
Atal Pension Yojana 2025 जरुरी दस्तावेज :
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- वोटर कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- नॉमिनी डिटेल्स
Atal Pension Yojana 2025 गरीब और मध्यम वर्गीय भारतीयों के लिए एक बेहतरीन रिटायरमेंट प्लान है | छोटी छोटी बचत से 60 साल बाद सुरक्षित भविष्य मिल सकता है |